Jul 4, 2023, 02:35 PM IST

MS Dhoni ने अपने फॉर्म हाउस में गार्ड को बाइक पर दी लिफ्ट, देखें कितना बड़ा है माही का घर

DNA WEB DESK

रांची में महेंद्र सिंह धोनी ने एक आलीशान फार्म हाउस बनाया है. धोनी का यह फार्म हाउस करीब 7 एकड़ में फैला में हुआ है. 

धोनी को अपने फॉर्म हाउस में कई बार बाइक राइड करते देखा गया है. बेटी जीवा भी उनके साथ रहती हैं.  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि गार्ड को लॉन से गेट तक छोड़ने के लिए धोनी ने लिफ्ट दी. 

धोनी बाइक के काफी शौकीन हैं और उनके पास अपनी एक बाइक रेसिंग टीम भी है.

धोनी ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वह स्ट्रॉबेरी की खेती करते हुए दिखे थे.

धोनी ने अपने फॉर्म हाउस में उगाई स्ट्रॉबेरी का स्वाद फैंस के साथ शेयर किया था. 

7 एकड़ में फैले फॉर्म हाउस के कुछ हिस्से में धोनी खेती और मुर्गा पालन का काम भी करते हैं.