Jan 5, 2024, 06:59 PM IST

Pro Kabaddi सीजन 10 में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले रेडर

Vivek Singh

Pro Kabaddi सीजन 10 का रोमांच अपने चरम पर है और इस बार भी युवाओं के साथ दिग्गजों का धमाल जारी है. 

प्रो कबड्डी सीजन 10 में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने के मामले में सबसे आगे अर्जुन देशवाल हैं. 

डिफेंडिंग चैंपियन जयपुर पिंक पैंथर्स के अर्जुन देशवाल ने अब तक 90 रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं. 

बंगाल वॉरियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. 

मनिंदर सिंह ने अब तक 89 रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं. 

प्रो कबड्डी इतिहास में सबसे ज्यादा रेड प्वाइंट्स हासिल करने वाले परदीप नरवाल इस सीजन तीसरे स्थान पर हैं. 

यूपी योद्धाज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अब तक 87 रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं. 

यूपी योद्धा के लिए पिछले कई सीजन से दमदार प्रदर्शन करने वाले सुरेंदर गिल ने 86 रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं. 

पटना पायरेट्स के सचिन तंवर ने इस सीजन अब तक 9 मैचों में 79 रेड प्वाइंट्स हासिल किए हैं.