Mar 14, 2024, 03:55 PM IST

रणजी चैंपियन मुंबई की टीम पर हुई करोड़ों की बारिश, MCA ने खोली तिजोरी

Kunal Kishore

मुंबई ने विदर्भ को हराकर रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन का खिताब जीत लिया है.

मुंबई की टीम 42वीं बार रणजी चैंपियन बनी है.

मुंबई ने 8 साल बाद रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है.

पिछली बार मुंबई की टीम 2015-16 सीजन में रणजी चैंपियन बनी थी.

लंबे अंतराल के बाद रणजी चैंपियन बनने पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएसन (MCA) ने अपनी तिजोरी खोल दी है.

MCA ने ऐलान किया है कि रणजी चैंपियन बनने वाली मुंबई क्रिकेट टीम को एसोसिएशन की तरफ से 5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

BCCI की तरफ से भी रणजी चैंपियन मुंबई को 5 करोड़ रुपए मिलेंगे. पिछले साल बीसीसीआई ने रणजी प्राइज मनी को बढ़ाया था. विजेता टीम की प्राइज मनी 2 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ किया गया था.

इस तरह से मुंबई की टीम को रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन का खिताब जीतने पर कुल 10 करोड़ रुपए मिलेंगे.