Jun 5, 2023, 05:04 PM IST

क्या है IPL के स्टार Rinku Singh का पूरा नाम

DNA WEB DESK

IPL 2023 में अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों को परेशान करने वाले रिंकू सिंह फिलहाल मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं. 

उन्होंने अपनी मालदीव वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

क्या आप जानते हैं कि रिंकू सिंह का पूरा नाम क्या है? असली नाम जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

IPL के सुपरस्टार का पूरा नाम है  रिंकू खानचंद सिंह. जानें कैसे पड़ा उनका यह नाम.

खानचंद सिंह रिंकू के पिता का नाम है जो कि पेशे से लोगों के घरों में सिलेंडर पहुंचाने का काम किया करते थे.

रिंकू ने गरीबी और आर्थिक दिक्कतों के बाद भी क्रिकेटर बनने का सपना नहीं छोड़ा और इसके लिए खूब मेहनत की.

फैंस को उम्मीद है कि IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन का इनाम रिंकू को मिलेगा और उनकी टीम इंडिया में भी एंट्री होगी.