Dec 20, 2023, 05:34 PM IST

किसे और क्यों दिया जाता है अर्जुन अवॉर्ड?

Vivek Singh

20 दिसंबर को वनडे वर्ल्डकप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड देने की घोषणा हुई. 

शमी ने वर्ल्डकप में सिर्फ 7 मैच खेलने के बाद 24 विकेट चटका दिए थे. 

शमी के अलावा 25 ऐसे और एथलीट्स थे, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड देने का ऐलान किया गया. 

चलिए जानते हैं किसे दिया जाता है अर्जुन अवॉर्ड और क्यों?

भारत में अर्जुन पुरस्कार खेलों में लगातार 4 सालों तक शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जाता है. 

यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान है, सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार है. 

इस पुरस्कार का नाम महाभारत के कैरेक्टर में से एक अर्जुन के नाम पर रखा गया है. 

अर्जुन पुरस्कार के विजेताओं को अर्जुन की एक मूर्ति और एक प्रमाण पत्र के साथ नकद पुरस्कार दिया जाता है. 

भारत के फुटबॉल खिलाड़ी पीके बनर्जी पहले अर्जुन पुरस्कार के विजेताओं में शामिल थे और हॉकी खिलाड़ी अन्ना लम्सडेन पहली महिला अर्जुन पुरस्कार विजेता थीं.