Mar 12, 2024, 06:02 PM IST

ICC Player Of The Month अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट 

Mohammad Sabir

इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने काफी दमदार प्रदर्शन किया था. 

वहीं जायसवाल के इस प्रदर्शन का उन्हें इनाम भी मिल गया है. 

आईसीसी ने उन्हें फरवरी 2024 महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया है.

आइए जानते हैं अब तक किन भारतीय खिलाड़ियों को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है. 

ऋषभ पंत को साल 2021 जनवरी में आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड मिला था.

उसके अगले ही महीने फरवरी 2021 में आर अश्विन ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता था. 

भुवनेश्वर कुमार ने साल 2021 मार्च में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया था.

श्रेयस अय्यर ने साल 2022 फरवरी में प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड को जीता था. 

विराट कोहली ने पहली बार साल 2022 अक्टूबर में प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब जीता था.