Dec 18, 2023, 07:52 PM IST

आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

Vivek Singh

19 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन पर सभी की नजर है. 

इस बार भी कई अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन पर बड़ी बोली लग सकती है. 

हालांकि आईपीएल के इतिहास में कई बार अनकैप्ड खिलाड़ी मालामाल हो चुके हैं. 

आवेश खान को लखनऊ सुपरजाइंट्स ने आईपीएल 2022 से पहले 10 करोड़ में खरीदा. 

आवेश के आईपीएल करियर की शुरुआत 2017 में RCB के साथ हुई थी और वह 2018 से 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले. 

कृष्णप्पा गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 करोड़ में खरीदा था. 

हालांकि वह उस सीजन कोई मैच नहीं खेल सके और 2022 के ऑक्शन से पहले उन्हें CSK ने रिलीज कर दिया. 

आईपीएल 2022 से पहले पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान को 9 करोड़ में खरीदा. 

राहुल तेवतिया को 2022 ऑक्शन में ही गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ में खरीदा. 

आईपीएल 2018 ऑक्शन में क्रुणाल पंड्या को मुंबई इंडियंस ने 8.80 करोड़ में खरीदा.