Jan 15, 2024, 09:04 PM IST

IPL में पहली गेंद पर छक्का उड़ाने वाले धुरंधर बल्लेबाज

Vivek Singh

आईपीएल के इतिहास में सिर्फ 5 ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने पारी की पहली गेंद पर छक्का मारा है. 

लिस्ट में पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल है, जिन्होंने दो बार यह कारनामा किया है. 

जायसवाल ने 25 बार पारी की पहली गेंद का सामना किया है और 2 बार छक्का तो 4 बार चौका लगाया है. 

मयंक अग्रवाल ने आईपीएल में 34 बार पारी की पहली गेंद का सामना किया है. 

इस दौरान उन्होंने एक बार छक्का लगाया है तो 4 चौके जड़े हैं. 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाजी विराट कोहली भी एक बार पारी की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं. 

कोहली ने 55 बार आईपीएल में पारी की पहली गेंद का सामना किया है और 7 चौके भी लगाए हैं. 

कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनिल नरेन ने भी आईपीएल की पहली गेंद पर छक्का लगाया है. 

नमन ओझा और रॉबिन उथप्पा भी आईपीएल में पारी की पहली गेंद पर छक्का लगा चुके हैं.