Jan 2, 2024, 07:55 PM IST

IPL इतिहास के पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Vivek Singh

आईपीएल के इतिहास में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है. 

साल 2014 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रैना ने पॉवरप्ले में 25 गेंद खेले और 87 रन ठोक दिए थे. 

227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK की शुरुआत खराब रही लेकिन रैना ने जमकर रन बरसाए. 

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 2009 में सेंचुरियन में दिल्ली के खिलाफ 74 रन बनाए थे. 

गिलक्रिस्ट ने अपनी पारी में 25 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 9 चौके लगाए. 

2021 में मुंबई इंडियंस के ईशान किशन ने 22 गेंदों में 63 रन ठोक दिए थे. 

उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अबू धाबी में 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से यह पारी खेली. 

राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 62 रन बनाए. 

ईडेन गार्डेंस में खेली गई जायसवाल की इस पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे.