May 13, 2023, 03:49 PM IST

धोनी और मैक्सवेल पर भी भारी है राशिद खान, स्ट्राइक रेट देख नहीं होगा विश्वास

Vivek Singh

आईपीएल 2023 में रोमांचक मुकाबले जारी हैं. इस दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बन गए हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

अफगानिस्तान की फिरकी के जादूगर राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्ले से तबाही मचाई थी. 

उनका आईपीएल 2023 में स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा हो गया है. 5 पारियों में उनका स्ट्राइट रेट 244 का है. 

इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 204 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. 

सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट इस सीजन 190 का है. 

ग्लैन मैक्सवेल ने 186 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं. 

सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 185 की स्ट्राइक रेट से 215 रन बना चुके हैं.