Apr 4, 2023, 07:08 AM IST

IPL 2023: Dhoni ने बल्लेबाजी के इस रिकॉर्ड में पीछे छोड़े Rohit Sharma और Virat Kohli

Kuldeep Panwar

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS Dhoni ने 236वें IPL मैच में 5,004 रन पूरे लिए हैं. 

धोनी अब IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में 7वें नंबर पर आ गए हैं.

धोनी ने इस दौरान ही एक खास रिकॉर्ड में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.

धोनी ने दरअसल IPL में 5,000 रन पूरा करने में 3,692 गेंद का सामना किया है.

वह सबसे कम गेंद में 5,000 IPL रन पूरा करने वालों में चौथे नंबर पर हैं.

रोहित शर्मा ने 3,817 गेंद व विराट कोहली ने 3,827 गेंद में 5,000 रन बनाए थे.

एबी डिविलियर्स (3,288 गेंद), डेविड वार्नर (3,554 गेंद) व सुरेश रैना (3,619 गेंद) ने ही धोनी से कम गेंद में 5,000 रन बनाए थे.