May 10, 2023, 10:11 PM IST

इस मामले में MS Dhoni हैं सिक्सर किंग, जानें IPL 2023 का ये तूफानी रिकॉर्ड

Vivek Singh

धोनी ने खलील अहमद के एक ही ओवर में 2 छक्के लगाए. 

हालांकि ये दोनों छक्के 19वें ओवर में आए और वह 9 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए. 

आखिरी ओवर में धोनी आउट हो गए लेकिन वह 20वें ओवर में इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं. 

धोनी ने अब तक खेले गए 12 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी की है और 20वें ओवर में 7 छक्के लगाए हैं. 

इस मामले में दूसरे नंबर पर रिंकू सिंह हैं जिन्होंने 11 पारियों में 7 छक्के लगाए हैं. 

सनराइजर्स हैदराबाद के अब्दुल समद ने 5 छक्के लगाए हैं.