May 12, 2023, 08:22 PM IST

मैक्सवेल जल्द बनने वाले हैं पिता, पिछले साल भारतीय रीति रिवाज से की थी शादी

Vivek Singh

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं. 

अब तक उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी खुश किया है और अब जल्द ही उन्हें खुशखबरी मिलने वली है. 

मैक्सवेस जल्द ही अपने पहले बच्चे के पिता बनने वाले हैं. मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. 

विनी आईपीएल 2023 के शुरुआती दौर में भारत में थीं लेकिन वह अब ऑस्ट्रेलिया लौट गई हैं. 

दोनों ने साला 2022 के मार्च में भारतीय रीति रिवाज से मेलबर्न में शादी की थी. 

विनी के माता पिता तमिलनाडु  के हैं लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया में ही बड़ी हुई हैं. 

मैक्सवेल की पत्नी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "ग्लेन और मैं यह बताते हुए काफी उत्साहित हैं कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है."