Sep 3, 2024, 09:18 AM IST

ये 4 फुटिया क्या ही करेगी... पैरालंपिक 2024 में मेडल जीतकर सुमति ने दे दिया जवाब

Mohd Sabir

पेरिस पैरालंपिक 2024 का आगाज 28 अगस्त से हुआ था और अब तक भारत ने दमदार प्रदर्शन किया है. 

पैरालंपिक 2024 में भारत ने 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं. 

युवा भारतीय शटलर नित्या सुमति सिवान ने भारत को ब्रॉन्ज पदक दिलाया है. 

भारतीय शटलर नित्या सुमति सिवान का ब्रॉन्ज मुकाबला देर रात इंडोनेशिया की रीना मार्लिना से खेला गया था. 

नित्या ने कांस्य पदक मैच में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 21-14, 21-6 से हराया है और मेडल अपने नाम किया है. 

हालांकि नित्या को छोटे कद के लिए काफी ट्रोल किया गया था. लेकिन नित्या ने अपने सभी आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं. 

उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली 19 साल की नित्या सुमति सिवान ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रच दिया है. 

हालांकि नित्या ने इससे 11 महीने पहले एशियन पैरा गेम्स 2023 में भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया था.