May 21, 2024, 09:52 PM IST

गौ माता की पूजा करता है ये स्टार खिलाड़ी, गंगा रखा था पहली गाय का नाम

Smita Mugdha

भारत में बहुत सारे लोग गायों की पूजा करते हैं और उन्हें माता का दर्जा भी दिया गया है. 

क्या आप जानते हैं कि एक सुपरस्टार खिलाड़ी ऐसा भी है जो गायों की पूजा करता है और उनकी सेवा करता है. 

भारत की ही तरह दुनिया का एक और देश भी है जहां गायों को खास स्थान मिला है और गाय वहां राष्ट्रीय पशु है. 

दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर स्विट्जरलैंड का राष्ट्रीय पशु गाय है और यहां गायों के लिए खास आयोजन भी होते हैं. 

स्विस टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर को टेनिस के महानतम खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है और वह गौ-भक्त भी हैं. 

रोजर फेडरर खुद भी गाय पालते हैं और उन्हें 2003 में पहली बार विंबलडन जीतने पर एक गाय भी मिली थी. 

फेडरर ने तोहफे में मिली अपनी गाय का नाम गंगा रखा था. हालांकि, पहले उस गाय का नाम जूलियट था. 

रोजर फेडरर के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है जिसमें लगातार 237 सप्ताह तक वर्ल्ड नंबर-1 बने रहने का रिकॉर्ड भी है.

इस टेनिस स्टार ने कुल 20 ग्रैंडस्लैम जीते हैं, इसमें 8 विंबलडन भी शामिल है.