Dec 29, 2023, 07:32 AM IST

SENA देश में भारत के पिछले पांच टेस्ट मैच

Mohammad Sabir

भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में एक पारी और 32 रनों से करारी शिकस्त झेलने को मिली है.

वहीं आज आपको भारत के साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के पिछले पांच टेस्ट के नतीजों के बारे में बताने जा रहे हैं.

आइए जानते हैं कि टीम इंडिया ने सेना देशों में पिछले पांच टेस्ट मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन किया है. 

टीम इंडिया ने साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 विकेट से हार झेली थी. 

वहीं साल 2022 में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को 7 विकेट से मात मिली थी. 

वहीं साल 2022 में ही इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. 

साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से धूल चटाई थी. 

वहीं अब साल 2023 में एक बार फिर टीम इंडिया को अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है. 

इस मैच में टीम इंडिया को एक पारी और 32 रनों से साउथ अफ्रीका ने मात दे दी है और भारत का अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना भी तोड़ दिया है.