Jul 26, 2023, 07:43 PM IST

हिंदू लड़के और मुस्लमान लड़की की शादी हो सकती है, पढ़ें क्या है कानून

Kavita Mishra

 कई बार अलग-अलग धर्मों के लोग एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं.

वह क़ानून की जानकारी न होने की वजह से परेशान हो जाते हैं.

आज हम आपको बताएंगे कि क्या हिंदू लड़के और मुस्लमान लड़की की शादी हो सकती है.

इसको लेकर देश का कानून क्या कहता है.

अंतर धार्मिक विवाह करने वालों के भारत में विशेष विवाह अधिनियम यानी स्पेशल मैरिज एक्ट -1954 के तहत व्यवस्था की गई है.

इसमें दोनों ही पक्षों को अपना धर्म बदलने की आवश्यकता नहीं होती.

बिना अपना धर्म बदले इस कानून के तहत रजिस्टर्ड शादी कर सकते हैं. 

कोर्ट के कुछ जरूरी नियमों का पालन करना होता है.

इस कानून के तहत शादी करने के लिए पहले से जानकारी देनी होती है ताकि किसी को अगर कोई आपत्ति हो तो वो रजिस्ट्रार के ऑफिस जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है.