Feb 24, 2024, 02:39 PM IST

दुनिया में इस देश की हैं 3 राजधानियां 

Kavita Mishra

दुनिया में कुल 195 देश हैं और सभी की हर देश की अपनी राजधानी है.

राजधानी एक ऐसा शहर भी होता है, जहां संबंधित सरकार के दफ़्तर होते हैं एवं वहां कानून या संविधान का निर्धारण किया जाता है.

क्या आप जानते हैं कि दुनिया का एक ऐसा भी देश है, जिसकी एक नहीं बल्कि 3 राजधानियां हैं. 

चलिए हम आपको ऐसे देश के बारे में बताते हैं... 

दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं जिनकी एक से अधिक राजधानियां हैं.

 श्रीलंका की वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो है, जबकि श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे विधायी राजधानी है.

इसी तरह से चिली की भी दो राजधानियां हैं, जिनमें से मूल राजधानी सैंटियागो और दूसरी वालपराइसो है.

दुनिया का इकलौता तीन राजधानियां वाला देश कोई और नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका गणराज्य है.

इसकी तीन राजधानियां प्रिटोरिया, केप टाउन और ब्लोमफ़ोन्टेन में हैं.