Oct 9, 2023, 10:14 PM IST

ये हैं मुस्लिमों के दुनियाभर में 5 बड़े धार्मिक स्थल

Kavita Mishra

इस्लाम धर्म का आधारभूत सिद्धांत अल्लाह को सर्वशक्तिमान, एकमात्र ईश्वर और जगत का पालक और हजरत मुहम्मद को उनका संदेशवाहक या पैगम्बर मानना है.  

इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद थे. जिनका जन्म  570 ई. में मक्का में हुआ था. हजरत मुहम्मद को 610 ई. में मक्का के पास हीरा नाम की गुफा में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी.

कुरान इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रंथ है. पैगंबर मुहम्मद ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया. हजरत मुहम्मद की मृत्यु 8 जून 632 ई. को हुई. इन्हें मदीना में दफनाया गया.

इस्लाम धर्म के दुनियाभर में कई धार्मिक स्थल हैं. आज हम आपको मुस्लिमों के दुनियाभर में 5 बड़े धार्मिक स्थल के नाम बताएंगे.

पवित्र काबा- पवित्र काबा सऊदी अरब के हेजाज प्रांत की राजधानी मक्का में स्थित है. पैगंबर हजरत इब्राहिम ने मक्का में काबा को सबसे पहले पवित्र जगह बनाया था.

पैगंबर मस्जिद- इस्लाम धर्म के पवित्रतम स्थलों में दूसरा मदीना है. यहीं पर पैगंबर ने अपने जीवन का अंतिम समय गुजर और यहीं पर उनकी वफात हुई.

अल अक्सा मस्जिद- इजरायल की राजधानी यरुशलम में स्थित अल अक्सा मस्जिद को 'अलहरम- अलशरीफ' के नाम से भी जाना जाता है. यह मुसलमान का तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है.

कर्बला- कर्बला, इराक की राजधानी बगदाद से 100 किलोमीटर दूर उत्तर पूर्व में एक छोटा सा कस्बा है. जहां पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लाहओ अलैव के नाती हजरत हसन और हजरत हुसैन सत्य और न्याय की रक्षा के लिए शहीद हो गए थे.

चेरामन पेरूमल मस्जिद - केरल के त्रिशूल जिले में स्थित चेरामन पेरूमल मस्जिद  को भारत की पहली मस्जिद माना जाता है. जो केरल के कोडुगलूर क्षेत्र में स्थित है.