Nov 28, 2023, 10:26 PM IST

चार पत्नियों में सबसे ज्यादा किसको मानते थे अर्जुन 

DNA WEB DESK

महाभारत में अर्जुन को लेकर कई तरह की बातें कही जाती हैं. 

महाभारत की कथा में अर्जुन की चार पत्नियों के बारे में पता चलता है.

अर्जुन ने द्रौपदी, उलुपी, चित्रागंदा और सुभद्रा से विवाह किया था. 

चारों पत्नियों में से अर्जुन अपनी दो पत्नियों द्रौपदी और सुभद्रा के साथ रहे. 

सुभद्रा कृष्णा की बहन थीं. भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के सारथी की भूमिका निभाई थी.

आज हम आपको बताएंगे कि चार पत्नियों में सबसे ज्यादा अर्जुन किसको मानते थे.

चारों पत्नियों में अर्जुन को सुभद्रा से विशेष लगाव था. सुभद्रा सभी पत्नियों में सबसे प्रिय थीं. 

सुभद्रा और अर्जुन के विवाह में भगवान श्रीकृष्ण ने विशेष भूमिका निभाई थी. अभिमन्यु सुभद्रा की संतान थे.

 श्रीकृष्ण के पिता वासुदेव ने दो विवाह किए थे. देवकी और रोहिणी से. सुभद्रा रोहिणी की संतान थीं.