Oct 31, 2023, 11:42 PM IST

सागर और महासागर में होता है ये अंतर, जानिए कौनसा है बड़ा

DNA WEB DESK

 पृथ्‍वी पर करीब 71 फीसदी हिस्‍से में पानी और बाकी तकरीबन 29 प्रतिशत हिस्‍से पर भूमि मौजूद है. 

जल निकाय भी विभिन्न तरीकों से मनुष्यों के दिन-प्रतिदिन के अस्तित्व में अपनी भूमिका निभाता है.

आज हम आपको बताएंगे कि सागर और महासागर में क्या फर्क होता हैं. इसमें कौनसा बड़ा होता है.

महासागर पृथ्वी की सतह के दो तिहाई या 72 प्रतिशत को कवर करते हैं, जो दुनिया को अंतरिक्ष से नीले संगमरमर का रूप देते हैं.

सागर महासागरों से छोटे होते हैं. सागर, महासागरों का ही एक छोटा हिस्सा होते हैं. 

सागर हमेशा से किसी ज़मीन के हिस्से के साथ जुड़े हुए होते हैं. जबकि महासागर, कभी भी किसी ज़मीन के हिस्से के साथ नहीं जुड़े होते हैं.

सागर आगे चलकर महासागर से जुड़ा होता है. वहीं,  महासागर सागरों से बहुत गहरे होते हैं.

किसी समंदर के तल की गहराई का पता लगाया जा सकता है, लेकिन महासागर की वास्तविक गहराई नापना बहुत मुश्किल है. 

दुनिया में मुख्य रूप से पांच महासागर हैं. जबकि दुनिया में कई सागर हैं.