Jun 10, 2024, 08:19 PM IST

America's Got Talent पहुंची कश्मीर की इस बेटी ने किया ऐसा डांस, जज-दर्शकों को याद आई नानी

Puneet Jain

America's Got Talent शो के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे. यहां दुनिया भर से लोग अपना अनोखा हुनर दिखाने आते हैं. 

ऐसे में जम्मू कश्मीर से America's Got Talent पहुंची एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

वीडियो की शुरुआत में महिला जज लड़की से उसका नाम और उसके देश के बारे में पूछती है.

अपना नाम अर्शिया शर्मा बताते हुए वह कहती है कि वह भारत के जम्मू कश्मीर की रहने वाली है. 

शो में जज लड़की से पूछती है कि क्या अमेरिका में ये उसका पहला ट्रिप है?

जवाब में लड़की कहती है कि भारत के अलावा वह किसी दूसरे देश में नहीं गई.

इतना कहते ही लड़की सभी जजों से अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी के लिए कुछ समय मांगती है.

कुछ देर बाद लड़की ने जो किया उससे देख कर सबकी रूह सिहर उठी. 

वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की ने अपने डांस में हॉरर का तड़का लगाया जिसे देखकर लोगों की कंपकपी छूट गई  .  

वीडियो को @jkcitynews नाम के एक हैंडल द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 35 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.