Aug 6, 2023, 05:14 PM IST

अंतरिक्ष में भारत के पहले सैटेलाइट की कहानी क्या है?

DNA WEB DESK

भारत के पहले सेटेलाइट का नाम आर्यभट्ट था.

इसे 19 अप्रैल, 1975 में लॉन्च किया गया था. 

तब इसका वजन करीब 360 किलोग्राम था. 

सोवियत यूनियन की मदद से इंटर कॉसमॉस रॉकेट ने इसे अंतरिक्ष में स्थापित किया था.

इसका मकसद एक्स रे, खगोल विज्ञान और सौर भौतिकी में जानकारी हासिल करना था. 

इसका नाम इंदिरा गांधी ने गणितज्ञ आर्यभट्ट के नाम पर रखा था. 

इस प्रोजेक्ट में प्रोफेसर यूआर राव ने बहुत मेहनत की थी. 

इसके बाद से ही इसरो ने एक से बढ़कर एक कीर्तिमान स्थापित किए.