Oct 7, 2024, 02:12 PM IST

कौन था वो राजा जो नहाने से बेहद डरता था

Anamika Mishra

पहले के जमाने में राजा-महाराजाओं के कई शौक होते थे, वहीं कई बुरी आदतें भी होती थीं जिनके किससे काफी मशहूर हैं. 

ऐसा ही एक अजीबो-गरीब किस्सा फ्रांस के राजा से जुड़ा हुआ है. 

फ्रांस के राजा लुई 14 के बारे में कहा जाता है कि इन्हें नहाने से डर लगता था.  उन्होंने सबसे लंबे समय तक यानी 1643 से 1715 तक शासन किया था. 

इस राजा ने जिंदगी में केवल दो या तीन बार ही स्नान किया जब  कुछ ऐसे मौके आए जहां नहाना जरूरी था. 

राजा ने शरीर पर जब पानी डाला वो भी डॉक्टरों की सलाह के बाद ही डाला. 

माना जाता है राजा ने दरबार में कुछ लोगों को ही अपने न नहाने की वजह बताई थी. 

राजा नहाने से डरता था क्योंकि उसका मानना था कि पानी से बीमारियां फैलती हैं और वो बीमार पड़ सकता है.

वहीं, ये भी कहा जाता है कि उन्हें पानी से डर लगता था क्योंकि उन्हें कुछ बीमारियां थीं, उनकी मौत भी गैंग्रीन के कारण हुई थी. 

नहीं नहाने की वजह से राजा को इत्र लगाने का काफी शौक था. उनका दरबार इत्र की महक से तर-बतर रहता था.