Sep 26, 2024, 06:01 PM IST

इस देश की महिला सेना के नाम से कांपते हैं दुश्मन

Rahish Khan

सेना किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत होती है. जिसकी आर्मी जितनी मजबूत वह उतना ही सुरक्षित माना जाता है.

आज हम उन देशों के बारे में बताएंगे जिनकी महिला सेना सबसे शक्तिशाली और खतरनाक मानी जाती है.

वैसे तो ताकतवर सेना के मामले में अमेरिका की मिसाल दी जाती है, लेकिन महिला आर्मी में एक छोटा देश बहुत आगे है.

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ताकतवर और विमेन स्पेशल फोर्स किस देश के पास है? चलिए बताते हैं. 

यूरोप महाद्वीप का एक छोटा सा स्कैंडिनेवियाई देश नार्वे (Norway) के पास महिला आर्मी है. 

नार्वे ने साल 2014 में जेगरट्रॉपेन नाम की स्पेशल फोर्स यूनिट का गठन किया था.

इसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और आर्मी में उनकी क्षमताओं को बेहतर इस्तेमाल के लिए बनाया गया था.

नार्वे की वूमेन स्पेशल फोर्स यूनिट इतनी खतरनाक है कि पलक झपकते ही दुश्मन का काम तमाम कर देती है. 

सेना में शामिल करने से पहले यहां महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाता है.