Apr 18, 2024, 02:20 PM IST

ये है दुनिया की सबसे कीमती मछली, कर देगी आपको मालामाल

Puneet Jain

दुनिया में आपने कई रंग, आकार या तरह की मछलियां देखी होंगी. 

इन सभी का अलग-अलग वजन और कीमत होती हैं. 

क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे महंगी मछली कौनसी है?

दुनिया की सबसे कीमती और महंगी मछली का नाम अटलांटिक ब्लूफिन टूना है. 

ये मछली प्रशांत महासागर और उत्तरी ध्रुवीय समुद्र में पाई जाती है लेकिन अब ये विलुप्त होती जा रही है.

जानकारों की माने तो इस मछली का वजन 200 किलो से ज्यादा होता है. 

कुछ महीने पहले जापान में इस मछली की बोली लगी थी, इसका वजन 210 किलो था.

रिपोर्टस के मुताबिक, भारतीय रुपये में इसकी कीमत 2 करोड़ 20 लाख रुपये लगी थी. 

कई देशों में इस मछली को पकड़ने पर रोक लगाई गई है. इसको पकड़ने पर आपको जेल हो सकती है.