Jun 28, 2024, 07:31 PM IST

मुर्दाखोर गिद्ध के पास होती हैं ये 5 हैरतअंगेज ताकतें

Smita Mugdha

पक्षियों  के सुकुमार संसार की जब बात की जाती है, तो उसमें गिद्धों की गिनती नहीं की जाती है. 

गिद्ध मांसाहारी पक्षी होते हैं और इनका खान-पान पारिस्थितिकी नियंत्रण के चक्र को संतुलित बनाए रखता है. 

गिद्धों की प्रजाति दुनिया भर में तेजी से कम हो रही है और इनके संरक्षण के लिए कई प्रयास हो रहे हैं. 

आइए जानते हैं कि मुर्दाखोर पक्षी गिद्ध के बारे में 5 ऐसी बातें, जो शायद ही आप जानते हों. 

गिद्ध सबसे ऊंची उड़ान भरने वाले पक्षी हैं और इनके उड़ान की अधिकतम सीमा 37,000 फीट रिकॉर्ड की गई है. 

गिद्ध शवों को खाते हैं जिसमें जंगली कुत्ते जैसे जानवर भी शामिल हैं. इससे ये बीमारियों को फैलने से रोकते हैं.

गिद्धों की सबसे बड़ी अफ्रीकी प्रजाति लैप्पेट-फेस्ड वल्चर के पंख 2.9 मीटर तक चौड़े होते हैं.

गिद्धों की एक प्रजाति को पाम नट वल्चर कहते हैं जो अखरोट जैसे ड्राय फ्रूट्स भी खाते हैं.  

गिद्धों की विलुप्त होती संख्या को देखते हुए दुनियाभर में इनके संरक्षण के लिए कई मिशन चलाए जा रहे हैं.