Sep 23, 2024, 02:38 PM IST

कौन से जानवर शरीर के अंगों को दोबारा उगा सकते हैं

Anamika Mishra

दुनियाभर में कई प्रजाति के जानवर होते हैं. 

कई जानवरों के पास कुछ अलग और अनोखी शक्तियां होती है. 

ऐसे में आज हम आपको उन जानवरों के बारे में बताते हैं जो अपने शरीर के अंगों को दोबारा उगा सकते हैं. 

सैलामैंडर जीव अंगों के अलावा अपने दिल, आंख और रीढ़ की हड्डी के कुछ हिस्सों को भी दोबारा उगा सकते हैं. 

स्टारफिश अपनी खोई हुई भुजाओं को उत्पन्न कर सकती है. 

कई बार एक स्टारफिश एक ही भुजा से पूरी विकसित हो जाती है. 

एक्सोलोटल अपने हृदय, रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क के कुछ हिस्सों को भी दोबारा उत्पन्न कर सकते हैं.

अफ्रीकी स्पाइनी माउस स्किन और बाल के कुछ हिस्सों को उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं. 

प्लानेरिया एक तरह के फ्लैटवर्म जो एक छोटे से टुकड़े से पूरा शरीर दोबारा उगा सकते हैं.