Jun 20, 2024, 07:53 PM IST

Egpyt से ज्यादा पिरामिड हैं इस देश में

DNA WEB DESK

ये तो सब जानते हैं कि मिस्र देश अपने खूबसूरत पिरामिडों के लिए जाना जाता है. 

जब भी हम पिरामिड की बात करते हैं तो आंखों के सामने मिस्र का ही नाम आ जाता है

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा पिरामिड मिस्र में नहीं बल्कि किसी और देश में है.

आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के सबसे ज्यादा पिरामिड किस देश में हैं.

दुनिया में सबसे ज्यादा पिरामिडअफ्रीकी देश सूडान में हैं, जोकि नील नदी के किनारे बसा एक ऐतिहासिक देश है.

कहा जाता है कि सूडान में 210 से ज्यादा पिरामिड मौजूद हैं, जो कुश साम्राज्य के दौरान बनाए गए थे. 

ये मिस्र के पिरामिडों की तुलना में आकार में छोटे, लेकिन बहुत ही खूबसूरत होते हैं. 

हालांकि, सूडान के पिरामिडों को उतनी लोकप्रियता नहीं मिली है जितनी मिस्र के पिरामिडों को मिली है. लेकिन अब ये धीरे-धीरे लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं.