May 2, 2023, 10:28 PM IST

क्या आपको पता है कितनी है Kuno के चीते की टॉप स्पीड

Manish Kumar

Big Cats में अपनी तेज रफ्तार के लिए मशहूर चीते की वैसे तो कई प्रजातियां और खूबियां होती हैं पर कूनों नेशनल पार्क में लाए गए चीतों की खासियत के बारें में क्या आप जानते है?

अगर आपका जवाब ना है तो आज हम आपको साउथ अफ्रीका के नामीबिया से लाए गए चीतों की रफ्तार और बाकि खासियतों के बारें में बताएंगे.  

17 सितंबर 2023 में 8 और 26 जनवरी 2023 को 12 चीतों समेत कुल 20 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था.

नामीबिया से लाए गए ये चीते 110-120 km की रफ्तार से दौड़ सकते हैं. ये चीते दौड़ते हुए 1 मिनट में करीब 4 बार छलांग भी लगा सकते हैं. 

अपनी अधिकतम रफ्तार के दौरान ये चीते 23 फीट लंबी छलांग भी लगा सकते हैं. आमतौर पर चीता अपनी अधिकतम रफ्तार को केवल 1-2 मिनट तक रखने में कारगर होते हैं.

ये चीते अपनी टॉप स्पीड से 300 से 450 मीटर दूर तक दौड़ लगा सकते हैं.

इन चीतों की आंखों में इमेज स्टेबिलाइजेशन सिस्टम है. इसकी वजह से ये तेज रफ्तार में दौड़ते समय भी अपने शिकार पर फोकस बनाए रख सकते हैं.