Apr 11, 2023, 03:49 AM IST

क्या नोएडा दिल्ली-गुड़गांव से भी बड़ा है? यहां जानिए सही जवाब

Kuldeep Panwar

गौतमबुद्धनगर जिले में यूपी सरकार अब एक नया शहर बसा रही है, जो जेवर एयरपोर्ट के करीब होगा.

बुलंदशहर-खुर्जा प्राधिकरण के 55 गांव यमुना प्राधिकरण को मिल गए हैं. अब इसमें 1242 गांव हो गए हैं.

यमुना प्राधिकरण ही यह नया शहर Yamuna City बसाएगी, जिसका क्षेत्रफल 3,000 वर्ग किलोमीटर का होगा.

यमुना सिटी में 6 जिलों गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा के एरिया शामिल होंगे.

यमुना सिटी मौजूदा नोएडा से 15 गुना, दिल्ली से दोगुनी, गुड़गांव से 4 गुनी और फरीदाबाद से 16 गुना बड़ी होगी.

NCT दिल्ली 1,484 वर्ग किमी, गुड़गांव 732 वर्ग किमी, नोएडा 203 वर्ग किमी, ग्रेटर नोएडा 380 वर्ग किमी आकार का है.

यमुना सिटी पूरी तरह सिग्नल फ्री ट्रैफिक वाला शहर होगा, इसका आखिरी चरण साल 2050 में पूरा होगा.

यह देश का पहला एयरोट्रोपोलिस सिटी होगा, जिसका इंफ्रा, लैंड यूज व इकोनॉमी हवाई अड्डे पर केंद्रित रहेगी.