Nov 4, 2023, 01:41 PM IST

इन देशों में खाया जाता है सबसे ज्यादा मीट 

DNA WEB DESK

शाकाहारी और मांसाहारी खाने को लेकर कई तरह की बहस चलती रहती है. 

आज हम आपको ऐसे देशों के नाम बताएंगे, जहां सबसे ज्यादा मीट की खपत होती है. 

अमेरिका में सालाना प्रति व्यक्ति 120 किलो मांस खाता है. 

कुवैत में सालाना प्रति व्यक्ति 119.2 किलो मांस खाया जाता है. 

ऑस्ट्रेलिया में सालाना प्रति व्यक्ति मांस की खपत  119.2 किलो है. 

बाहमास में सालाना प्रति व्यक्ति मांस की खपत 109.5 किलो है. 

पश्चिमी देशों में खासकर पश्चिमी यूरोप के ज़्यादातर देशों में प्रति व्यक्ति वार्षिक मांस की खपत 80 से 90 किलोग्राम है.

अगर भारत की बात करें तो भारत में मांस की खपत दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी कम है. 

 भारत में करीब 80 प्रतिशत पुरुष और लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं कभी-कभी अंडे, मछली, चिकन या मांस का सेवन करती हैं.