Nov 19, 2023, 10:08 AM IST

गांधारी के सामने नग्न होकर क्यों गया था दुर्योधन

DNA WEB DESK

कौरवों के पिता धृतराष्ट्र अंधे थे. उनकी पत्नी गांधारी ने इसी वजह से कभी न देखने का संकल्प ले लिया.

वह पतिव्रता थीं इसलिए उन्होंने अपनी आंखों पर पट्टी बांध ली थी.

गांधारी को भगवान शिव से वरदान मिला था कि वह जिसे अपनी पट्टी खोलकर देख लेंगी उसका शरीर वज्र का हो जाएगा.

महाभारत के युद्ध में 99 कौरव मारे गए तो गांधारी ने दुर्योधन के मृत्यु को लेकर आशंकित हो गई.

गांधारी ने फैसला किया कि वह दुर्योधन को नग्न देखेंगी और शरीर वज्र का बना देंगी.

गांधारी ने आदेश दिया कि वह गंगा में स्नान करके नग्न अवस्था में ही उसके पास आ जाए.

दुर्योधन नंगा होकर गांधारी से मिलने जा रहा था, तभी भगवान कृष्ण ने उन्हें टोक दिया.

उन्होंने कहा कि युवा होने पर मां से नंगा होकर मिलना उचित नहीं है.

कृष्ण के कहने पर दुर्योधन ने पत्ता पहन लिया. गांधारी ने देखा लेकिन कृष्ण की योजना जानकर वह रो पड़ीं. उन्होंने दुर्योधन को फटकारा कि क्यों वह निवस्त्र होकर नहीं आया.

दुर्योधन की जांघ और गुप्त स्थान इस वजह से कोमल रह गए और पूरा शरीर वज्र हो गया.

भीम को यह बात पता चली. उन्होंने दुर्योधन को युद्ध के लिए ललकारा, जांघ पर मारा और गदा युद्ध में मार डाला.