Sep 30, 2024, 03:59 PM IST

दुनिया के 10 देश जो अपनी मिलिट्री पर सबसे ज्यादा खर्च करते हैं

Raja Ram

वर्तमान समय में दुनिया के कई देश विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से एक प्रमुख कारण युद्ध और उसमें इस्तेमाल होने वाले आधुनिक हथियार हैं.

इसी संदर्भ में, आज हम आपको 10 ऐसे देशों के बारे में बताएंगे जो अपने सैन्य खर्च के लिए भारी-भरकम राशि खर्च कर रहे हैं

स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान (SIPRI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य शक्ति, अमेरिका ने 2023 में 916 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए. यह चीन और रूस के कुल मिलाकर किए गए खर्च से भी ज्यादा है.

296 बिलियन डॉलर के साथ, चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश है. उसका मुख्य फोकस आधुनिक तकनीक और हथियारों पर है.

तीसरे स्थान पर रूस है, जो 109 बिलियन अमेरिकी डॉलर अपने देश की सैन्य बलों पर खर्च करता है. रूस, जो अपनी आक्रामक सैन्य नीति के लिए जाना जाता है.यूक्रेन युद्ध के बाद यह खर्च और बढ़ा है.

चौथे स्थान पर भारत है, जिसका मिलिटरी खर्च 83.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर है. रक्षा मामलों के जानकार बताते हैं यह चीन और पाकिस्तान से निपटने के लिए महत्वपूर्ण है.

पांचवें स्थान पर मध्य पूर्व में प्रमुख सैन्य शक्ति सऊदी अरब 75.8 बिलियन डॉलर अपने सैन्य खर्च पर लगाता है.

छठे स्थान पर ब्रिटेन है जो अपनी सैन्य क्षमताओं में 74.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है. इसकी सेना दुनिया की सबसे पुरानी और मजबूत सेनाओं में से एक मानी जाती है.

सातवें स्थान पर जर्मनी जो यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. 66.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर अपने सैन्य खर्च के लिए आवंटित करता है.

आठवें स्थान पर यूक्रेन है, जो 64.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर अपनी सैन्य शक्तियों पर खर्च करता है. 

नौवें स्थान पर यूरोप की एक और प्रमुख सैन्य शक्ति देश फ्रांस है जो 61.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर अपने सैन्य बलों पर निवेश करता है.

दसवें स्थान पर जापान है जो अपनी शांतिपूर्ण छवि के बावजूद 50.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर अपने सैन्य बलों पर खर्च करता है.