कांगो में बाढ़ ने मचाया तांडव, अब तक 120 की मौत, बहुत खराब हैं हालात

डीएनए हिंदी वेब डेस्क | Updated:Dec 14, 2022, 11:22 AM IST

कांगो में बाढ़ से 120 की मौत

Flood in Congo: कांगो में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है. शहर में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

डीएनए हिंदी: अफ्रीकी देश कांगो विनाशकारी बाढ़ का सामना कर रहा है. डीआर कांगो की राजधानी राजधानी किंशासा ने पिछले कुछ सालों में सबसे भयानक बाढ़ देखी है. बाढ़ की वजह से है राजधानी किंशासा में 120 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. किंशासा में पूरी रात हुई भारी बारिश की वजह से शहर के कई सड़कें धंस गई हैं. शहर में कई जगहों पर भूस्खलन की खबर है. डीआर कांगो की राजधानी किंशासा में करीब डेढ़ करोड़ लोग रहते हैं.

कांगो में बाढ़ की वजह से आम लोग कितने परेशान होंगे यह सिर्फ इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि राजधानी किंशासा का गोम्बे जिला जलमग्न हो गया है. इस जिले में बड़ी संख्या में सरकारी भवन हैं. भारी बारिश की वजह से आई इस आपदा को देखते हुए प्रधानमंत्री जीन-मिशेल समा ने देश में तीन दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. शहर में रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

Video: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में भीषण बाढ़, करीब दो दर्जन लोगों की मौत

आइए आपको बताते हैं डीआर कांगो में बाढ़ से जुड़े तीन बड़े अपडेट्स.

पढ़ें- बाढ़ ने किया बुरा हाल, अब दाल-रोटी के लिए भी तरस जाएगा आधा पाकिस्तान: रिपोर्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

floods africa news congo