trendingPhotosDetailhindi4003194

Christmas 2021: फ्रांस, अमेरिका से लेकर वेटिकन तक, देखें हर ओर कैसे बिखरे उत्सव के रंग

Christmas 2021 सेलिब्रेशन पूरी दुनिया में धूमधाम से हो रहा है. लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.

  •  
  • |
  •  
  • Dec 25, 2021, 11:34 AM IST

कोविड महामारी और Omicron के खतरे के बीच भी क्रिसमस के लिए लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है. दुनिया भर में धूमधाम से यह त्योहार आज मनाया जा रहा है. दुनिया भर के चर्चों में आज सुबह प्रार्थना आयोजित की गई. तस्वीरों में देखें, दुनिया में कहां कैसा रहा क्रिसमस का आयोजन.

1.पैरिस में ऐसा दिखा नजारा

पैरिस में ऐसा दिखा नजारा
1/6

फ्रांस की राजधानी पैरिस में आज सुबह का यह नजारा है. लोगों ने चर्च में आकर सामूहिक प्रार्थना की और उसके बाद अपने घर लौटे. आज पेरिस की सड़कों पर हर ओर रोशनी, रंग और जगमगाहट है.



2.श्रीलंका के चर्च भी किसी से कम नहीं

श्रीलंका के चर्च भी किसी से कम नहीं
2/6

श्रीलंका में बड़ी संख्या में बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं. ईसाइयों की संख्या भी अच्छी है. हर साल की तरह इस साल भी श्रीलंका के सभी चर्चों को खूब अच्छी तरह सजाया गया. यह नजारा राजधानी कोलंबो के एक चर्च का है. 



3.वेटिकन सिटी में आधी रात को जन्मा मसीहा

वेटिकन सिटी में आधी रात को जन्मा मसीहा
3/6

क्रिसमस के मौके पर आधी रात को वेटिकन सिटी में हर साल की तरह Jesus के जन्म का उत्सव मनाया गया. इस दौरान सामूहिक प्रार्थना, गीत और दूसर सभी परंपराओं का पालन किया गया. 



4.White House में क्रिसमस की ऐसी है रौनक

White House में क्रिसमस की ऐसी है रौनक
4/6

हर साल क्रिसमस पर व्हाइट हाउस की सजावट देखने में दुनिया भर के लोगों की दिलचस्पी होती है. इस सा व्हाइट हाउस में क्रिसमस की सजावट की गई है. कोविड को देखते हुए पाबंदियां हैं लेकिन लोगों के लिए विजिटिंग टाइम में सजावट देखने की छूट दी गई है.



5.वॉशिंगटन में ऐसा जगमगाया रूसी दूतावास

वॉशिंगटन में ऐसा जगमगाया रूसी दूतावास
5/6

क्रिसमस पर दूतावासों की सजावट भी देखने लायक होती है. दुनिया भर के दूतावास दफ्तरों को खूब अच्छी तरह सजाया जाता है. वॉशिंगटन में रूसी दूतावास की ऐसी सजावट रही.



6.दुबई में भी चर्च में हुए कार्यक्रम

दुबई में भी चर्च में हुए कार्यक्रम
6/6

दुबई में बड़ी संख्या में प्रवासी रहते हैं. क्रिसमस पर वहां भी चर्चों को अच्छी तरह सजाया गया है और लोगों ने सुबह मास प्रेयर में हिस्सा भी लिया है. 

सभी तस्वीरें: Twitter से ली गई हैं साभार



LIVE COVERAGE