PHOTOS: सेक्स स्कैंडल में फंस चुके हैं इटली के पूर्व पीएम Silvio Berlusconi, छोटी उम्र की महिलाओं के साथ रहे अफेयर के चर्चे

इटली के 85 वर्षीय पूर्व पीएम Silvio Berlusconi हाल ही में 32 साल की महिला से शादी रचा कर सुर्खियों में आ गए हैं.

सिल्वियो बर्लुस्कोनी (Silvio Berlusconi) ने 53 साल छोटी मार्टा फासीना (Marta Fascina) से शादी की है जो एक सांसद हैं. वहीं, सिल्वियो इससे पहले अपनी रंगीन मिजाज़ी और कई विवादों को लेकर भी चर्चाओं में रह चुके हैं. 

417 अरब रुपए की संपत्ति पर विवाद

सिल्वियो और मार्टा की ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी मिलान के लेस्मो शहर के एक ऐतिहासिक स्थल विला गेर्नेटो में आयोजित हुई. हालांकि, बताया जा रहा है दोनों ने अभी तक कानूनी शादी नहीं की है क्योंकि बर्लुस्कोनी के 417 अरब रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है.

विवादों से पुराना नाता

वहीं, विवादों की बात करें तो बर्लुस्कोनी इससे पहले सेक्स स्कैंडल और फ्रॉड जैसे केसेस में भी आरोपों का भी सामना कर चुके हैं. मार्टा से पहले भी छोटी उम्र की महिलाओं के साथ बर्लुस्कोनी के अफेयर के खूब चर्चे रह चुके हैं.

सेक्स स्कैंडल

बर्लुस्कोनी का नाम सेक्स वर्कर के साथ इटली के शॉकिंग स्कैंडल में जुड़ा था. वो अब भी एक नाबालिग के साथ संबंध बनाने के मामले में गवाह को पैसे खिलाने के आरोपी हैं. उन पर बीते दिनों ही मोरक्को की सेक्स वर्कर करीमा एल महरौग से संबंधन बनाने के बदले 50 करोड़ रुपए देने का आरोप लगा था.  
 

फ्रॉड का भी आरोप

बर्लुस्कोनी पर फ्रॉड का भी आरोप लगा चुका है. साल 2013 में टैक्स फ्रॉड के आरोप के बाद सरकारी दफ्तरों में उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी गई थी. वे कई गबन और धोखाधड़ी के के मामलों में भी आरोपी हैं.

गर्लफ्रेंड से तोड़ा था 12 साल का रिश्ता

बर्लुस्कोनी, मार्टा से पहले एक पास्कले नाम की एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे. वहीं, उन्होंने नई गर्लफ्रेंड फसीना के लिए 12 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया. इस कारण से भी बर्लुस्कोनी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.