Russia-Ukraine war: आखिर क्या है रूस की ताकत का राज? जानें किस देश के पास हैं सबसे ज्यादा परमाणु हथियार

इस बात में शक नहीं कि रूस इस समय परमाणु हथियारों के दम पर अमेरिका जैसी महाशक्ति के सामने भी डटकर खड़ा नजर आ रहा है.

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से एक तरफ जहां शांति की अपील और बातें हो रही हैं, वहीं ये चर्चा भी जोरों पर है कि किस देश के पास कितने ज्यादा हथियार हैं. इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हर देश अपनी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करने के लिए हथियार जमा करता है. इसमें सबसे ज्यादा जोर परमाणु हथियारों पर रहता है, जो सबसे ताकतवर होते हैं. जानते हैं किस देश के पास हैं कितने परमाणु हथियार-
 

रूस 

रूस इस समय दुनिया के उन देशों में शामिल हैं जिनके पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं. बुलेटिन ऑफ एटोमिक साइंटिस्ट्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें से 1500 मिसाइल और हथियार इस्तेमाल किए जा रहे हैं जबकि 3000 रिजर्व में रखे हैं. 
 

अमेरिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के पास 3, 750 परमाणु हथियारों का जखीरा है. इसमें से कुछ सक्रिय हैं और कुछ असक्रिय रूप में हैं. 

चीन

चीन लगातार अपने परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर रहा है. इस समय उसके पास 350 परमाणु हथियार हैं. इसी के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियारों वाले देशों की सूची में चीन तीसरे नंबर पर आता है. 
 

फ्रांस

इस सूची में शामिल अन्य देशों की तुलना में फ्रांस की जनसंख्या काफी कम है. इसके लिहाज से फ्रांस के 300 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं.
 

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम के पास इस समय 255 के करीब परमाणु हथियार हैं.

अन्य देश

अन्य देशों की सूची में भारत और पाकिस्तान का जिक्र करें तो दोनों के पास 150 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं. जबकि इजरायल के पास सिर्फ 100 परमाणु हथियार हैं. वहीं नॉर्थ कोरिया के मामले में कोई ठीक आंकड़े सामने नहीं आते हैं, लेकिन बताया जाता है कि वहां भी 30-40 परमाणु हथियार हैं.