Video: ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में भीषण बाढ़, करीब दो दर्जन लोगों की मौत

| Updated: Oct 18, 2022, 05:08 PM IST

This browser does not support the video element.

ऑस्ट्रेलिया इस वक्त भीषण बाढ़ से जूझ रहा है, वहां भारी बारिश के बाद बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल है. ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पड़ा है. बताया जा रहा है कि विक्टोरिया में तीन दशक बाद बाढ़ की ऐसी मार पड़ी है. जिसके चलते विक्टोरिया राज्य में आपातकाल घोषित किया गया है और दक्षिण पूर्वी राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है.