Jul 29, 2023, 03:13 PM IST

ITR भरने की लास्ट डेट हो रही खत्म, जल्द भरें

Juhi Kumari

भारत में 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 में अर्जित आय के लिए 5 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (ITR) जमा किए गए हैं.

आयकर विभाग ने ट्विट कर बताया कि ''27 जुलाई 2023 तक 5.03 करोड़ आईटीआर दाखिल कराए गए हैं. 

इसमें से लगभग 4.46 करोड़ यानी 88 प्रतिशत से ज्यादा को ऑनलाइन ही सत्यापित किया गया है.

ऑनलाइन सत्यापित ITR में से 2.69 करोड़ से ज्यादा रिटर्न प्रोसेस किए जा चुके हैं. 

विभाग के मुताबिक, ITR जमा करने में मदद के लिए उनकी हेल्प डेस्क 24 घंटे उपलब्ध है.

इसकी सेवाएं 31 जुलाई 2023 तक ही जारी रहेंगी. 

इसके अलावा शनिवार और रविवार को भी सेवाएं उपलब्ध होंगी.  

आप घर से भी 10 मिनट में ऑनलाइन आईटीआर भर सकते हैं.

सभी नौकरी करने वालों के लिए फॉर्म-16 सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. ये कंपनी के द्वारा दिया जाता है.

इसके अलावा फॉर्म 26 आयकर विभाग जारी करता है. इसमें टैक्सपेयर की इनकम पर लगे टैक्स की जानकारी होती है.