trendingNowhindi4037783

Bhagwan Jagannath Aarti: भगवान जगन्नाथ की आरती कीजिए, दूर हो जाएंगे दु:ख दर्द

Bhagwan Jagannath ki Aarti: मान्यता है कि पूजा के बाद भगवान जगन्नाथ जी की आरती करने से व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं.

Bhagwan Jagannath Aarti: भगवान जगन्नाथ की आरती कीजिए, दूर हो जाएंगे दु:ख दर्द
भगवान जगन्नाथ

डीएनए हिंदी: Bhagwan Jagannath Aarti- इस साल देशभर में 1 जुलाई के दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई. आषाढ़ मास में आयोजित होने वाला यह पर्व हिन्दू धर्म में आस्था के मुख्य केंद्रों में से एक है. इस दिन भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा सुंदर रथों पर बैठकर अपनी मौसी के घर जाते हैं और कुछ दिन वहीं विश्राम करते हैं. मान्यता है कि जो व्यक्ति अपने हाथों से रथ (Jagannath Rath Yatra 2022) को खींचता है उसे पुण्य की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि सच्चे मन से भगवान जगन्नाथ की पूजा करने से व्यक्ति को कई शुभ फल प्राप्त होते हैं. पूजा के साथ उनकी आरती का भी बहुत है इसलिए पूजा के बाद व्यक्ति को आरती जरूर करना चाहिए.

भगवान जगन्नाथ जी की आरती (Bhagwan Jagannath Ji Ki Aarti)

आरती श्री जगन्नाथ,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,

 मंगलकारी नाथ आपादा हरि,
कंचन को धुप दीप ज्योत जगमगी,
अगर कपूर बाटी भव से धारी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी

आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
घर घरन बजता बाजे बंसुरी,
घर घरन बजता बाजे बंसुरी,
झांझ या मृदंग बाजे,ताल खनजरी,

आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी।।

Amarnath Yatra 2022: अमरनाथ दर्शन के हैं ये 5 पड़ाव, यहां रुके बिना नहीं पूरी होगी यात्रा

निरखत मुखारविंद परसोत चरनारविन्द आपादा हरि,
जगन्नाथ स्वामी के अताको चढे वेद की धुवानी,
जगन्नाथ स्वामी के भोग लागो बैकुंठपुरी,

आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी।।

इंद्र दमन सिंह गजे रोहिणी खड़ी,
इंद्र दमन सिंह गजे रोहिणी खड़ी,

मार्कंडेय स्व गंगा आनंद भरि,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी।।

आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
सरनार मुनि द्वारे तदे ब्रह्म वेद भानी,
सरनार मुनि द्वारे तदे ब्रह्म वेद भानी,
धन धन ओह सुर स्वामी आनंद गढ़ी,

आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी।।

आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी,
मंगलकारी नाथ आपादा हरि,

कंचन को धुप दीप ज्योत जगमगी,
अगर कपूर बाटी भव से धारी,
आरती श्री जगन्नाथ मंगल कारी,
आरती श्री बैकुंठ मंगलकारी।।

Thursday Upay: गुरुवार के दिन करें बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के बेस्ट उपाय, मिलेगी धन-सम्पत्ति

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.