Sep 14, 2024, 05:32 PM IST

भारत पर कितने साल तक अंग्रेजों ने राज किया था?

Jaya Pandey

ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में मसालों के व्यापार के उद्देश्य से कदम रखा था. शुरुआत में वह रेशम, कपाल, नील चाय और अफीम जैसी चीजों का भी व्यापार करते थे.

हालांकि व्यापार करने आई ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने धीरे-धीरे देश में अपना पांव पसारना शुरू किया और यहां अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया जिसे उपनिवेशवाद कहा जाता है.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर अंग्रेजों ने भारत पर कितने साल कर राज किया था. आगे की स्लाइड्स में जानें

दरअसल अंग्रेजों ने भारत पर कितने साल तक शासन किया इसका जवाब देना थोड़ा कठिन है क्योंकि यहां ब्रिटिश शासन की स्थापना कई चरणों में हुई.

कई इतिहासकार 1757 के प्लासी के युद्ध को भारत में ब्रिटिश शासन की औपचारिक शुरुआत मानते हैं. इस हिसाब से भारत में ब्रिटिश शासन कुल 190 (1757-1947) साल तक चला था.

साल 1757 से 1857 तक भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया ने राज किया. 1858 से भारत पर ब्रिटिश क्राउन का शासन स्थापित हो गया जो साल 1947 तक चला.

भारत पर सिर्फ अंग्रेजों का शासन ही नहीं था बल्कि पुर्तगाली, डच, फ्रांसीसी और डेनिश ने भी कई साल तक भारत के कई हिस्सों को गुलाम बनाए रखा था.