Aug 28, 2024, 12:18 PM IST

ये हैं दुनिया के सबसे Danger देश, यहां जाने की कभी सोचना भी मत!

Jaya Pandey

इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस ने ग्लोबल पीस इंडेक्स (GPI) जारी किया है. इसमें 2024 में सबसे ज्यादा खतरे का सामना कर रहे देशों की सूची दी गई है.

आज हम आपको साल 2024 के दुनिया के सबसे खतरनाक देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गंभीर संघर्षों, राजनीतिक अस्थिरता और मानवीय संकटों से जूझ रहे हैं

यमन दुनिया के सबसे खतरनाक देशों की लिस्ट में पहले नंबर पर है. 2024 में यहां जीपीआई स्कोर 3.397 है. 2015 में गृह युद्ध के बाद से यह देश अकाल, बीमारी और अराजकता में डूबा हुआ है.

सूडान भी दुनिया के खतरनाक देशों में से एक है. यहां डारफुर, साउथ कोर्डोफन और ब्लू नाइल जैसे इलाकों में संघर्ष चल रहे हैं जिसके वजह से यहां अब तक 3 हजार लोगों की मौत और करीब 20 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं.

दक्षिण सूडान में जारी नागरिक संघर्ष की वजह से यह देश जातीय हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है. 3.324  जीपीआई स्कोर के साथ यह दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक बना हुआ है.

अफगानिस्तान साल 2021 में तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद से लगातार अस्थिरता से जूझ रहा है. यहां जीपीआई स्कोर 3.294 है.

रूस के साल 2022 में आक्रमण शुरू करने के बाद से यूक्रेन की सुरक्षा और स्थिरता में गिरावट देखने को मिला है. यहां करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं.

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो ने अफ्रीकी इतिहास में सबसे ज्यादा घातक संघर्षों को देखा है. 3.264 जीपीआई स्कोर के साथ यह देश अभी भी खतरनाक बना हुआ है क्योंकि अस्थिरता की वजह से यहां लाखों लोगों की जान को खतरा है.

यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के अलावा रूस आंतरिक चुनौतियों से भी जूझ रहा है. यहां अपराध, भ्रष्टाचार, पर्यावरण से जुड़ी दिक्कतें और दुर्घटनाएं शामिल हैं जो इसे 3.249 जीपीआई स्कोर के साथ दुनिया के खतरनाक देशों में से एक बनाती हैं.

साल 2011 में गृह युद्ध की शुरुआत से सीरिया दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक रहा है. संघर्ष की वजह से यहां के बुनियादी ढांचे तबाह हो चुके हैं जिससे इमारतें, सड़कें, अस्पताल, स्कूल सब बर्बाद हो गए.