Oct 10, 2024, 07:23 PM IST

मोरों से क्या था चंद्रगुप्त मौर्य का रिश्ता?

Jaya Pandey

चंद्रगुप्त मौर्य को हमारे इतिहास के महान राजाओं में से एक माना जाता है. अपने गुरु चाणक्य के मार्गदर्शन और मदद से उन्होंने मौर्य राजवंश की स्थापना की थी.

चंद्रगुप्त मौर्य, मौर्य साम्राज्य के पहले शासक थे और मौर्य साम्राज्य प्राचीन भारत के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली साम्राज्यों में से एक था.

क्या आप जानते हैं कि महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य का मोरों से क्या रिश्ता था? हम इसके बारे में आपको आगे की स्लाइड्स में बताएंगे

12वीं शताब्दी के दिगंबर जैन ग्रंथ परिशिष्टपर्वन के मुताबिक चंद्रगुप्त मौर्य को मोरों को पालने वाले कबीले का पोता बताया गया है. हालांकि कुछ इतिहासकार उन्हें अनाथ भी मानते हैं.

चंद्रगुप्त मौर्य के पिता चंद्रवर्द्धन मौर्य पिप्पलिवन के मोरिय कबीले से ताल्लुक रखते थे. कुछ बौद्ध ग्रंथों के मुताबिक चंद्रगुप्त मौर्य मयूर पालकों के एक मुखिया की बेटे थे.

मौर्यों का सम्बन्ध मोरिया से भी जोड़ा जाता है, जो एक क्षत्रिय शाक्य वंश था. यह मोरिया नगर में बस गया था. इस शहर का नाम इसकी मोर जैसी सजावट के कारण पड़ा था.

कुछ विद्वानों का मानना ​​है कि मोर मौर्य राजवंश का प्रतीक रहा होगा. पुरातात्विक साक्ष्य भी इसका समर्थन करते हैं. नंदनगढ़ के अशोक स्तंभ पर मोर की आकृतियां और सांची के महान स्तूप पर मूर्तियां इसका सबूत हैं.

यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दी गई है. डीएनए हिंदी इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.