Apr 16, 2023, 03:53 PM IST

कौन हैं Femina Miss India 2023 नंदिनी गुप्‍ता?

Shreya Tyagi

फेमिना मिस इंडिया 2023 की घोषणा हो चुकी है. इसके साथ ही 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है.

ब्लैक गाउन में नंदिनी ने अपनी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस के चलते हर किसी को अपना दीवाना बना लिया.

नंदिनी गुप्ता देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं है. इस मौके पर पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया.

बता दें कि नंदिनी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं. उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है.

अब, मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने के बाद नंदिनी मिस वर्ल्‍ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी.

नंदिनी के अंदर बचपन से ही मॉडलिंग को लेकर पैशन रहा है. वे बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं.

मिस इंडिया 2023, प्रियंका चोपड़ा के सेंस ऑफ ह्यूमर और पर्सनैलिटी की फैन हैं.