Mar 31, 2024, 10:43 AM IST

इन 5 बीमारियों को दूर रखता है जौ का पानी

Abhay Sharma

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब लाइफस्टाइल, गड़बड़ खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.  

ऐसे में खुद को हेल्दी-फिट रखने और बीमारियों से बचाव के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी है. आप इसके लिए रोजाना जौ का पानी भी पी सकते हैं. 

आयुर्वेद के अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से पाचन ठीक रहता है. दरअसल, इसमें मौजूूद फायबर पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार होता है. 

जौ का पानी हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में भी मदद करता है, रोजाना इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है.  

शुगर मरीजों के लिए भी जौ का पानी फायदेमंद हो सकता है, इसमें मौजूद फायबर समेत अन्य कई पोषक तत्व शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं. 

इसके अलावा यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, इससे स्किन भी ग्लोइंग और चमकदार बनती है. 

वहीं रोजाना जौ के पानी के सेवन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है, अगर आप बढ़ते वजन की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं. 

इसे बनाने के लिए जौ को धोकर, इसे एक पैन में पानी के साथ डालकर उबालें और फिर इसका पानी छानकर इसमें नींबू का रस और शहद डालकर सुबह खाली पेट पिएं. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.