Oct 21, 2024, 05:07 PM IST

Gut Health को दुरुस्त रखते हैं ये Probiotic Foods 

Abhay Sharma

ओवरऑल हेल्थ को सही रखने के लिए गट हेल्थ को दुरुस्त रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. इसके लिए आप डाइट में प्रोबायोटिक्स फूड्स शामिल कर सकते हैं.

ये फूड्स गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन में सुधार करते हैं और इससे सूजन की समस्या दूर होती है. आइए जानते हैं किन चीजों में होता है प्रोबायोटिक्स... 

प्रोबायोटिक्स से भरपूर कच्चा पनीर आंतों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और इससे हृदय, हड्डियों और दांतों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है. 

घर की बनी दही और छाछ भी प्रोबायोटिक्स का एक बड़ा स्रोत होता है, आंतों को दुरुस्त रखने के लिए आप इनका  सेवन कर सकते हैं. 

इसके अलावा सेब और सेब का सिरका भी प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है और इसका सेवन आपको पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है. 

केफिर भी आंतों को दुरुस्त रखने में काफी मददगार होता है. बता दें कि यह एक तरह का गाढ़ा और मलाईदार पेय होता है, जो खाने में भी टेस्टी लगता है. 

इसके अलावा इडली, डोसा, हरी मटर,  गेहूं की रोटी आदि को डाइट में शामिल कर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.