Apr 1, 2024, 10:35 PM IST

गर्मियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या नहीं?

Abhay Sharma

हम में से ज्यादातर लोग ठंड में गर्म और गर्मियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं. 

हालांकि, कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या नहीं? 

अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल है तो इसका जवाब है हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से नहाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

इससे सूजन और मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है. इसके अलावा गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने से एनर्जी बढ़ती है. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में ठंडे पानी से नहाने से स्ट्रेस हार्मोन कम होता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है.  

इसके अलावा इससे आपका इम्यून सिस्टम भी बढ़ता है और सेहत से जुड़ी कई अन्य परेशानियां दूर होती हैं. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.