Aug 23, 2024, 03:09 PM IST

Heart में सूजन से चेहरे पर दिखते हैं ये लक्षण

Abhay Sharma

अनियंत्रित जीवनशैली और खानपान से जुड़ी गड़बड़ी के कारण हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा लोगों में तेजी से बढ़ रहा है.. 

हार्ट में सूजन भी हार्ट से जुड़ी एक गंभीर समस्या है, इस स्थिति को अक्सर लोग पहचान नहीं पाते हैं और गंभीर रूप से इसका शिकार हो जाते हैं. 

आज हम आपको चेहरे पर दिखने वाले ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हार्ट में सूजन की ओर इशारा करते हैं. 

हार्ट में सूजन होने पर चेहरे पर ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे चेहरे का रंग डार्क या गहरा हो सकता है. अगर आपका चेहरा लाल रहता है तो अनदेखान न करें. 

चेहरे की बढ़ती सूजन भी हार्ट की मांसपेशियों में सूजन का संकेत हो सकता है, जिसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.  

लंबे समय तक आंखों का लाल रहना हार्ट में सूजन का संकेत हो सकता है. इसे भी नजरअंदाज करने की भूल न करें. 

इसके अलावा चेहरे पर बहुत ज्यादा पसीना आना भी हार्ट मेंन सूजन का संकेत हो सकता है. अगर आपको ये समस्या होती है तो इसपर ध्यान दें. 

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.