Apr 16, 2024, 03:17 PM IST

इस पोजीशन में सोने से पाचन रहता है दुरुस्त

Abhay Sharma

आजकल खराब जीवनशैली, खानपान की गलत आदतें और अन्य कई कारणों से कई लोग पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं. 

ऐसे में लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं, फिर भी कई बार ये समस्या वैसी ही बनी रहती है. 

लेकिन, आपको बता दें कि आप अपने सोने के तरीके में एक छोटा सा बदलाव कर खराब पाचन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. 

इसके लिए आपको रोज बाईं ओर करवट कर के सोना चाहिए. इससे कब्ज और पाचन संबंधी अन्य कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है. 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस पोजीशन में सोने से छोटी आंत मल को अधित तेजी से बड़ी आंत में धकेल देती है, जिससे सुबह के समय मल त्यागने में आसानी होती है.  

ऐसे में कब्ज, एसिड रिफ्लक्स या खराब पाचन की शिकायत दूर होती है. अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो सोने का ये तरीका जरूर अपनाएं.

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.